फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said a commission will be formed for reservation for OBCs in municipal elections

Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- नगर निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण के लिए गठित होगा कमीशन

Tue, 04 Nov 2025 08:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 08:58 PM IST
सार

मंगलवार को चौड़ा मैदान में मीडिया में अनौपचारिक बातचीत करते हुए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said a commission will be formed for reservation for OBCs in municipal elections
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नगर निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी आरक्षण के लिए सरकार कमीशन गठित करेगी। सही संख्या का पता लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे। मंगलवार को चौड़ा मैदान में मीडिया में अनौपचारिक बातचीत करते हुए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर ओबीसी गणना के बाद नगर निकाय चुनाव करवाने का आग्रह किया है। प्रदेश में सात नगर निगम, 29 नगर परिषद और 37 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं, जिसकी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है। शिमला को छोड़कर बाकी नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, सोलन, पालमपुर, ऊना, हमीरपुर और बद्दी में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा के नुकसान से सीख लेने की जरूरत
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिजली महादेव रोप-वे ही नहीं श्रीखंड, चूड़धार, श्राईकोटी सहित प्रदेश के सभी धार्मिक क्षेत्रों में सीमित तरीके से टूरिज्म को बढ़ावा देना जरूरी है। स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखना होगा। प्राकृतिक आपदा से पूरे प्रदेश में भारी क्षति हुई है। हमें इससे सीख लेने की जरूरत है। देवभूमि में देवी देवताओं की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी, विकास भी जरूरी है लेकिन देव नीति और समाज की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टारिंग सही नहीं तो अधिकारी, ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई
विक्रमादित्य ने कहा कि सड़कों की स्थिति सुधारने के प्रयास लगातार जारी है। सड़कों की घटिया मेटलिंग को लेकर सोशल मीडिया और अखबारों में शिकायतें आ रही हैं इसे लेकर क्वालिटी कंट्रोल विंग को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अगर कोताही पाई गई तो अधिकारी और ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed