फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand gets new Congress President decision on Himachal anytime

Himachal Congress President: उत्तराखंड को मिला नया कांग्रेस अध्यक्ष, हिमाचल पर फैसला कभी भी; इनका नाम आगे

Wed, 12 Nov 2025 06:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 06:13 PM IST
सार

उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कभी भी फैसला संभव है। हिमाचल में नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए लंबे समय से मंथन चल रहा है। वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा कांग्रेस संगठन में कोई भी पदाधिकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Uttarakhand gets new Congress President decision on Himachal anytime
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का खुलासा जल्द हो सकता है। उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कभी भी फैसला संभव है। करीब एक साल से कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी भंग चल रही है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गणेश गोदियाल को दूसरी बार अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस हाईकमान ने वहां करन माहरा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

विज्ञापन

अब हिमाचल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर फैसला लेने की बारी है। हिमाचल में नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए लंबे समय से मंथन चल रहा है। वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा कांग्रेस संगठन में कोई भी पदाधिकारी नहीं है। उत्तराखंड में जिला अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गई हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए अभी एआईसीसी के पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ऐसे में जिला अध्यक्षों पर निर्णय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद लिया जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर कभी भी तस्वीर साफ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर और रोहित दौड़ में आगे, विनय और अन्य नामों पर पर भी मंथन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नाम आगे चल रहे हैं। इनके अलावा राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और अन्य नामों पर भी मंथन चल रहा है। अन्य नामों में विधायक विनोद सुल्तानपुरी और संजय अवस्थी शामिल हैं। ये पांचों नाम शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं। कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए विधायक सुरेश कुमार और आशीष बुटेल के नाम भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed