फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Jitendra Singh said Mission Mausam will soon provide accurate forecast at village level too

Himachal News: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- मिशन मौसम से गांव स्तर पर भी जल्द मिलेगा सटीक पूर्वानुमान

Wed, 02 Jul 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:00 AM IST
सार

मंगलवार को राजधानी शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही गांव स्तर पर भी मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh said Mission Mausam will soon provide accurate forecast at village level too
केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही गांव स्तर पर भी मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते दिनों लांच किए गए मिशन मौसम के तहत यह प्रयास किए जा रहे हैं। देश में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मौसम पूर्वानुमान की एक्यूरेसी (सटीकता) और बेहतर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि बादल फटने की घटनाओं का भी पूर्वानुमान जारी करने को लेकर अभी शोध जारी है।

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अब मौसम पूर्वानुमान को गांव-गांव तक सटीक और समय पर पहुंचाने के लिए मिशन मौसम को और अधिक सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणियां अब और अधिक सटीक होती जा रही हैं। मिशन मौसम के अंतर्गत तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से इनकी एक्यूरेसी का स्तर और ऊंचा होगा। हमारा लक्ष्य है कि किसानों और ग्रामीण आबादी तक सटीक मौसम जानकारी समय रहते पहुंचे, जिससे वे कृषि, सिंचाई और अन्य गतिविधियों की बेहतर योजना बना सकें। उन्होंने कहा कि अब तक मौसम पूर्वानुमान सामान्यतः जिलों या बड़े क्षेत्रीय स्तर पर मिलता है लेकिन, मिशन मौसम के तहत इसे ग्राम पंचायत स्तर तक लाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए जा रहे हजारों ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
इसके लिए देशभर में हजारों की संख्या में नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाए जा रहे हैं। इन स्टेशनों से एकत्र आंकड़े रीयल टाइम में केंद्रीय मौसम प्रणाली तक पहुंचेंगे और विश्लेषण के बाद ग्राम स्तर पर पूर्वानुमान उपलब्ध कराया जाएगा। मौसम मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्च स्तरीय क्षमता को हासिल करना है।

विज्ञापन

'कांग्रेस पार्टी में डाइनिंग टेबल पर होता है राष्ट्रीय, प्रदेश अध्यक्ष का फैसला'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में रसोई घर और डाइनिंग टेबल पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला किया जाता है। कांग्रेस के नेताओं को क्या पता कि लोकतंत्र क्या होता है। भाजपा में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष चुना जाता है। कांग्रेस पार्टी में मां और बेटे का ही फैसला मान्यता प्राप्त करता है। कांग्रेस में हर व्यक्ति अपने आप को अध्यक्ष समझता है पर अगर इतिहास को देखें तो दादा, बेटा, पोता, नहीं तो पोती को अध्यक्ष बना दिया जाता है। भाजपा में अंत तक नहीं पता लगता है कि अध्यक्ष कौन होगा और कोई भी आम कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में यह संभव नहीं।

शिमला में प्रेसवार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल भाजपा में अध्यक्ष एक ही नाम तय होना आंतरिक समन्वय का प्रतीक है। कांग्रेस की तरह भाजपा में झगड़े नहीं चलते। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पार्टी को जो तीव्रता और अक्रामकता चाहिए, वो राजीव बिंदल के पास है। पार्षद से लेकर मंत्री तक का इनके पास लंबा अनुभव है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वैचारिक दृष्टि से संगठन के प्रति बिंदल का नजरिया साफ है। इनके अनुभव, समर्पण को देखकर ही पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद सौंपा है। जयराम ठाकुर ने जब भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे तो भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed