फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youths pick up brooms over the dilapidated state of the sports ground.

Una News: खेल मैदान की बदहाली पर युवाओं ने उठाया झाड़ू

Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youths pick up brooms over the dilapidated state of the sports ground.
अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के खेल मैदान की बदहाली को लेकर उठी आवाज अब सकारात्मक पहल में बदल गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कौशिक की ओर से सोशल मीडिया पर मैदान की देखरेख को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद अंब के युवा समाजसेवी एवं स्थानीय निवासी पुनीत कुमार (प्रिंस) अपने साथियों के साथ मैदान की सफाई के लिए आगे आए हैं। इस संदेश के बाद शनिवार को पुनीत और उनके साथियों ने समस्या पर केवल चर्चा करने के बजाय खुद मैदान की सफाई शुरू कर दी है। युवाओं की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मनोज कौशिक ने अपनी पोस्ट में मैदान में चारों ओर उगी झाड़ियों, घास और विभिन्न प्रकार की खतरनाक बूटियों को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में खेल मैदान की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है जबकि जहां मैदान हैं, वहां उनकी उचित देखरेख होना जरूरी है। पुनीत कुमार ने कहा कि उनका और उनके साथियों का प्रयास है कि आने वाले समय में इस मैदान को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए छोटे बच्चों के लिए झूले, ओपन एयर जिम, बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच और युवाओं के लिए दौड़ने का ट्रैक बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed