फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth workers should spread the ideology of Congress party to the masses: Bablu

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएं युवा कार्यकर्ता : बबलू

Fri, 20 Jun 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Youth workers should spread the ideology of Congress party to the masses: Bablu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी ब्लॉक युवा कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को अंब में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमन जसवाल ने की। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा जिला प्रभारी राहुल चौहान बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन कल्याणकारी है। यूथ कांग्रेस के युवाओं को चाहिए कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इंटरनेट मीडिया के इस दौर में भाजपा की ओर से फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का मजबूती से जवाब दें। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र और संगठन दोनों मजबूत बनते हैं। जिला प्रभारी राहुल चौहान ने कहा कि यूथ कांग्रेस संगठन को और सशक्त करने के लिए जल्द ही चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में यूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। हमें ब्लाॅक ही नहीं, बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को आईबाईसी एप से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करना होगा। यह एप युवाओं को संगठन से जोड़ने का आधुनिक माध्यम बनेगा। साथ ही जमीनी स्तर पर भी युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर ने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं और यूथ कांग्रेस उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने का मंच है। हमें नए युवाओं को संगठन से जोड़ना है और उन्हें जिम्मेदारियां देनी हैं। इंटरनेट मीडिया, जनसंपर्क और जमीनी कार्यों के जरिए युवाओं को सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed