फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth ventures onto viaduct for a selfie; life saved thanks to loco pilot's quick thinking.

Una News: सेल्फी के चक्कर में वायडक्ट पर पहुंचा युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान

Mon, 10 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth ventures onto viaduct for a selfie; life saved thanks to loco pilot's quick thinking.
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर-करतोली वायडक्ट पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कथित तौर पर सेल्फी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे एक युवक की जान लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से बच गई। रात करीब नौ बजे हिमाचल एक्सप्रेस के वाइयक्ट से गुजरने के दौरान युवक ट्रैक पर मौजूद था। लोको पायलट की नजर उस पर पड़ते ही स्थिति को भांपते हुए तत्काल सावधानी बरती गई, जिससे युवक ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक रेलवे ट्रैक और वायडक्ट तक कैसे पहुंचा और वहां सेल्फी लेने की स्थिति कैसे बनी।
विज्ञापन

दौलतपुर-करतोली वायडक्ट पर रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर सेल्फी लेना युवक के लिए जानलेवा साबित हो सकता था। तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आने के बाद किसी व्यक्ति को संभलने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए बेहद कम समय मिलता है। लोको पायलट की सतर्कता से समय रहते स्थिति संभल गई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर प्रवेश प्रतिबंधित



रेलवे ट्रैक आम लोगों के आवागमन के लिए नहीं हैं। रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत बिना वैध अनुमति रेलवे के किसी हिस्से में प्रवेश करना अपराध है। रेलवे ट्रैक, वायडक्ट या पुल पर फोटो और सेल्फी लेने के लिए जाना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि जान को गंभीर खतरे में डालने वाला कदम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए फोटो या वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed