फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The 'Mediation for Nation 3.0' campaign will begin on October 1st.

Una News: एक अक्तूबर से शुरू होगा मेडिएशन फॉर नेशन 3.0 अभियान

Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The 'Mediation for Nation 3.0' campaign will begin on October 1st.
ऊना। लंबित विवादों का आपसी सहमति और संवाद के जरिये सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से मेडिएशन फॉर नेशन 3.0 अभियान एक अक्तूबर से शुरू होगा। राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान के तहत मध्यस्थता के लिए उपयुक्त लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम से जुड़े मामले, आईपीसी की धारा 498ए और बीएनएस की धारा 85 के मामले शामिल होंगे। इसके अलावा दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, भूमि अधिग्रहण और श्रम अधिनियम से संबंधित मामलों को भी मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की आर्बिट्रेशन, मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed