{"_id":"6825de785d109efefb00f594","slug":"youth-should-keep-good-company-to-stay-away-from-addiction-gaurav-una-news-c-93-1-una1002-153804-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहने के लिए युवा करें अच्छी संगत : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहने के लिए युवा करें अच्छी संगत : गौरव
विज्ञापन
रावमापा टकारला में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान एसएचओ गौरव भारद्वा
युवाओं से आह्वान, सोशल मीडिया से दूरी बनाने और अनजाने नंबरों पर क्लिक न करे
टकारला स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। नशा समाज से दूर कर देता है। इसके लिए समाज में संगत का असर सीधे तौर पर युवाओं में देखने को मिल रहा है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसएचओ सदर ऊना गौरव भारद्वाज ने कही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा करने वालों की भी एक टोली होती है। अगर आप की संगत बिना नशा करने वालों के साथ होगी तो आप कभी भी नशे की चपेट में नहीं आ सकते हैं। अगर आपकी संगत नशा करने वालों के साथ होगी तो आप नशे के चंगुल से बाहर नहीं आ सकते। इससे आपकी मानसिकता पर सीधे तौर पर असर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि अच्छी संगत करें। जिससे समाज में आपका और आपके परिजनों का मान-सम्मान बना रहे। नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का मैत्री पूर्ण व्यवहार रहता है। अपराध को रोकने में समाज में पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करके अहम भूमिका अदा की जा सकती है। संविधान में समानता का अधिकार है। जातिवाद को लेकर किसी भी विचारधारा में समाज को नहीं बांटा जा सकता है। उन्नति के मार्ग पर बढ़ाने के लिए उन्होंने बच्चों को कॅरिअर से संबंधित टिप्स भी दिए। यातायात नियमों की पालना करने के बारे में भी जानकारी साझा की। कहा कि अपने परिजनों को जरूर बोलें कि बिना लाइसेंस के वाहन ड्राइव न करें और सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालक और सवारी हेलमेट का अवश्य इस्तेमाल करें। कॅरिअर के लिए शिक्षा के साथ-साथ ऐसे विषय भी शामिल करने चाहिए, जो आगे लक्ष्य को प्राप्त करने में उपयोगी सिद्ध हों। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर पूछोगे नहीं तो हमेशा पीछे ही रह जाएंगे। इसलिए हर तरह की गतिविधि में एक दूसरे के प्रति संवाद होने की बात पर भी उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने और अनजाने नंबरों से लिंक पर क्लिक न करने को कहा। कार्यक्रम में एसएमसी के प्रधान अनिल शर्मा के अलावा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
बाक्स
प्रिंसिपल अनिल बक्शी ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जहां एक ओर बच्चों का मनोबल बढ़ता है, वहीं उनकी सोच में भी बदलाव आता है।
बाक्स
राजकीय प्राथमिक पाठशाला की मुख्याध्यापिका अंजू बाला का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में जागरूकता के साथ पुलिस के प्रति जो भय है, वह भी दूर होता है और पुलिस की गतिविधियों के बारे में जागरूकता आती है। बच्चों की सोच में भी बदलाव आता है।
विज्ञापन
बाक्स
कार्यक्रम में पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिली और कॅरिअर टिप्स भी दिए गए जो भविष्य में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सहायक होंगे। - लवप्रीत
पुलिस में भर्ती होने के लिए शारीरिक दक्षता और पढ़ाई के स्तर की जानकारी मिली। नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। -नीतिश
सोशल मीडिया और अपराध के बारे में जागरूक किया गया और समाज में कोई भी ऐसी घटना घटित हो रही है तो पुलिस की मदद करने के बारे में जानकारी मिली। -ज्योति
कार्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। अनजान नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी मिली। -अक्षम कौशल