फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth beaten up in Pandoga, case filed against three

Una News: पंडोगा में युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ केस

Sat, 04 Oct 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in Pandoga, case filed against three
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुनीश कुमार निवासी पंडोगा जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह और उसका साथी पंडोगा के निजी होटल में खाना खाने बैठे थे। इतने में वहां आरोपी अरुण चौधरी, विनोद कुमार और एक अन्य लड़का उनके साथ बहसबाजी करने लगे। जब वह होटल से बाहर निकला तो तीनों आरोपियों ने सड़क पर आकर उसका रास्ता रोका व मारपीट की। आरोपी अरुण ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे उसे सिर के पिछले हिस्से में चोट आई। इतने में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed