फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth assaulted in Beenwal, accused opened fire in the air

Una News: बीनेवाल में युवक के साथ मारपीट, आरोपी ने किया हवाई फायर

Wed, 21 Feb 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted in Beenwal, accused opened fire in the air
थाना सदर के तहत सनोली क्षेत्र के गांव बीनेवाल में एक युवक के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद एक आरोपी ने हवाई फायर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर पांच आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जसनीत सिंह (19) निवासी वार्ड-03 गांव बीनेवाल डाकघर सनोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रविवार शाम करीब 06.25 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि कोई जरूरी बात करनी है। सेंट सोल्जर स्कूल के पास आ जाओ। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पैदल ही अकेला बताए गए स्थान पर चला गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पंहुचा तो उसने देखा कि वहां कुछ लोग खड़े थे, जिन्हें देखकर वह घबरा गया और वहां से पूना रोड की तरफ भागा, लेकिन आगे से दो व्यक्ति बाइक पर आए। दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ चैन सेट रबडों व डंडो से मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के नाम अमनिंद्र सिंह उर्फ पाठी सुदनी वासी मजारा थे। इसके बाद आरोपी जश्न, लविश, घग्गी भी आए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उसे मारने के लिए फायर करने की बात भी की और देखते ही देखते हवाई फायर कर दिया। जसनीत ने कहा कि उसे आरोपियों के चंगुल से उसके चाचा परमिंद्र सिंह से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमनिंद्र सिंह, सुदनी, जश्न, लविश, घग्गी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed