फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young man dies of car accident in Samur Khurd

Una News: समूर खुर्द में कार हादसे का शिकार, युवक की मौत

Sun, 07 Apr 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Apr 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Young man dies of car accident in Samur Khurd
ऊना। पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत ऊना-बंगाणा मुख्य मार्ग पर समूर खुर्द में शुक्रवार रात को एक कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 10:55 बजे के लगभग समूर खुर्द में अंकित ठाकुर पुत्र राकेश कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी डरोह तहसील बंगाणा अपनी कार में ऊना की ओर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान समूर कलां में कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर बनी पुली से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अंकित ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गया। कार के स्टीयरिंग व्हील उसके सीने में चोट आई थी।
विज्ञापन




आसपास के स्थानीय लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय ऊना पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को हवाले कर दिया। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार दुर्घटना के बाद पुलिस टीम जोल ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed