फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yashpal and Sachin First in race

सौ मीटर दौड़ में यशपाल और सचिन अव्वल

Wed, 23 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 23 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Yashpal and Sachin First in race
ऊना के इंदिरा मैदान में दिव्यांगों की खेलकूद प्रतियोगिता को झंडी दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा मैदान में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ईश्वर सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, समापन अवसर पर एडीएम राजेश कुमार मारिया ने शिरकत की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक स्कूलों के बच्चों से करीब 180 दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग में दृष्टि बाधितों के लिए सौ मीटर वॉक स्कीपिंग, श्रवण बाधितों के लिए सौ मीटर ब्रॉड जंप, शारीरिक तौर पर अक्षमों के लिए 50 मीटर एसिस्टेड वॉक सॉफ्ट बॉल थ्रो, मानसिक तौर पर अक्षमों के लिए 100 मीटर रेस बोची जबकि 18-35 वर्ष आयु वर्ग में दिव्यांग महिला और पुरुषों के लिए एक सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एडीएम राजेश मारिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं। प्रतियोगिता के दौरान कीपिंग में प्रेमाश्रम ऊना के सोनू ने प्रथम, जबकि नंदपुर के विकेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लोअर ग्रुप की 100 मीटर दौड़ में आश्रय स्कूल देहलां के यशपाल प्रथम, अभिषेक द्वितीय और अंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। हायर ग्रुप की 100 मीटर दौड़ में आश्रय स्कूल के सचिन प्रथम, प्रेमाश्रम ऊना के शिवम द्वितीय, जबकि आश्रय स्कूल के जसविंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ब्रॉड जंप में आश्रय स्कूल की आंचल ने प्रथम और शिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ब्वॉय ब्रॉड जंप में रावमापा बढेड़ा के अंकुश ने प्रथम, आश्रय स्कूल के सचिन ने द्वितीय, जबकि  चिंतपूर्णी के तुषार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बौची में आश्रय स्कूल देहलां ने प्रथम, डाइट टीम ने द्वितीय और प्रेमाश्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सॉफ्टबॉल में ईसपुर के गुरपाल ने प्रथम, थानाकलां के परमजीत ने द्वितीय और स्थोतर के परमजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भागीरथ, चंद्रमोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रिंस पठानिया, अशोक, शिवानी, पूनम, पूर्ण सिंह, रवि कुमार, यशपाल, रजनी, रुचिता, पूनम शर्मा, कमलेश, बीना, सोनू, पवन, आशीष सेन, वीरेंद्र सिंह राणा, सुमन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed