{"_id":"6b02f2f3b3fcd6562d05ef8f","slug":"an-additional-coach-has-been-added-to-the-gandhinagar-capital-express-which-will-bring-relief-to-passengers-una-news-c-93-1-una1025-214392-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में बढ़ाई एक अतिरिक्त बोगी, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में बढ़ाई एक अतिरिक्त बोगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
Mon, 23 Nov 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन। संवाद
गुजरात आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे का फैसला
दो दिन तक जारी रहेगी अतिरिक्त कोच की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गुजरात जाने और वहां से हिमाचल लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊना के दौलतपुर चौक से गुजरात के गांधीनगर कैपिटल तक चलने वाली गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में रेलवे ने एक अतिरिक्त बोगी जोड़ दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकटों की बुकिंग को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। रविवार को भी ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाया गया। यह व्यवस्था आगामी दो दिनों तक जारी रहेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की उपलब्धता और टिकट बुकिंग के आंकड़ों का आकलन करने के बाद अतिरिक्त बोगी लगाने का निर्णय लिया है। गुजरात आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेन में सीटों की मांग बढ़ रही थी। ऐसे में अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर के दौरान भीड़ से कुछ राहत मिलेगी। बता दें कि गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (19411/19412) आधुनिक एलएचबी रैक के साथ संचालित होती है। इसमें वर्तमान में 21 कोच हैं। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच के अलावा पावर और गार्ड कोच भी शामिल हैं। अतिरिक्त बोगी लगाने से इसकी यात्री क्षमता में अस्थायी बढ़ोतरी होगी।
देरी से पहुंची हरिद्वार अंब अंदौरा ट्रेन
हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन रविवार को भी करीब आधा घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे का है, लेकिन देरी के चलते यह ट्रेन दोपहर 1:08 बजे स्टेशन पर पहुंची। अंब अंदौरा से हरिद्वार के लिए वापसी के दौरान भी यह ट्रेन समय पर नहीं पहुंच पाई। पहले से देरी के चलते यह ट्रेन हरिद्वार वापसी के दौरान भी आधा घंटे देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची।