{"_id":"6addedfddbb7064ecf02ffe1","slug":"wrestling-events-are-strengthening-the-tradition-of-sports-and-folk-culture-mukesh-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-211224-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगलों से मजबूत हो रही खेल और लोक संस्कृति की परंपरा : मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगलों से मजबूत हो रही खेल और लोक संस्कृति की परंपरा : मुकेश अग्निहोत्री
Mon, 26 Oct 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री को भंडियारां दंगल में कमेटी सदस्य सम्मानित करते हुए ।स्रोत विभाग
उप मुख्यमंत्री ने भंडियारां दंगल मैदान के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा
भंडियारां और बालीवाल दंगल कमेटियों को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड (ऊना)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के भंडियारां और बालीवाल में आयोजित दंगल में शिरकत की। उन्होंने भंडियारां दंगल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दोनों दंगल कमेटियों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दंगल लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन भाईचारे को मजबूत करने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में संपत्तियां जब्त करने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई जैसे कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बालीवाल क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। पंजूवाना से समनाल सड़क पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंजूवाना में सात करोड़ रुपये की पेयजल योजना तैयार की गई है, जबकि हरोली से पानी पहुंचाने के लिए करीब साढ़े दस करोड़ रुपये की योजना पर काम चल रहा है। क्षेत्र में पेयजल टैंकों का निर्माण भी किया जा रहा है।