फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workshop on cyber security will be held in every government office

Una News: हर सरकारी कार्यालय में होगी साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

Thu, 15 Feb 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Feb 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Workshop on cyber security will be held in every government office
साइबर सुरक्षा के विषय को लेकर जागरूकता कार्यशाला में मौजूद उपायुक्त ऊना जतिन लाल व अन्य अ​धिकार
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की।
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ऊना के अधिकारियों को प्रत्येक कार्यालय में साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के जिला अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम में असली सॉफ्टवेयर और एंटी वायरस के इस्तेमाल से साइबर अपराध से जुड़े मामलों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा संदिग्ध ई-मेल संदेशों और लिंक्स को खोलने तथा प्रलोभन से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के माध्यम से ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशाला में उद्यान विभाग के उपनिदेशक केके भारद्वाज, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अंब ओमपाल डोगरा, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed