फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers should go among the people and tell them about BJP's policies: Bindal

लोगों के बीच जाएं कार्यकर्ता, भाजपा की नीतियां बताएं : बिंदल

Wed, 09 Apr 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Workers should go among the people and tell them about BJP's policies: Bindal
चिंतपूर्णी मंडल में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



अंब (ऊना)। अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अपर और लोअर के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने सम्मेलन में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आह्वान किया कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं और पार्टी की विचारधारा से जोड़ें ताकि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पांच काम बताए और कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता यह काम अवश्य करें। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य की कड़ी में ही सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों की पार्टी है। धारा 370 हटाई और श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर के निर्माण में भूमिका निभाई। हमने विचारों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास केंद्र की मोदी सरकार की देन है। केंद्र सरकार की तरफ से करवाए विकास कार्यों को जनता को गिनवाओ और लोगों को कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों और असफलताओं के बारे में जागरूक करें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। इससे पूर्व पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने भारतीय राजनीति में भाजपा के कार्यकाल में क्या-क्या बदलाव हुए, इस विषय पर प्रकाश डाला और भाजपा कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed