{"_id":"688240e26eb25610c600d2c9","slug":"workers-protest-for-not-getting-two-months-salary-and-overtime-una-news-c-93-1-una1002-160270-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दो माह का वेतन और ओवरटाइम न मिलने पर कामगारों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दो माह का वेतन और ओवरटाइम न मिलने पर कामगारों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सिंगा में उद्योग के खिलाफ प्रदर्शन करते कर्मी। स्रोत : जागरूक पाठक
सिंगा के निजी उद्योग में कामगारों का फूटा गुस्सा
आरोप, बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। सिंगा स्थित निजी उद्योग में वीरवार को कामगारों ने दो माह से वेतन और ओवरटाइम का भुगतान न होने पर कंपनी के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आरोप लगाया गया कि हर माह उन्हें वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कामगारों ने बताया कि वे न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, बल्कि उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। कंपनी ने अब तक उनका ईएसआई (ईएसआई) कार्ड तक नहीं बनवाया, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की चिकित्सा सुविधा प्राप्त नहीं हो रही। फैक्ट्री में प्राथमिक चिकित्सा किट भी उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने आरोप लगाया कि यदि कार्यस्थल पर कोई कर्मचारी घायल हो जाता है तो न तो कंपनी उसे डॉक्टर के पास ले जाती है और न ही किसी तरह की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन, ओवरटाइम और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कामगारों के समर्थन में महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा भी आगे आई। महासभा के चेयरमैन नव बैंस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए महासभा हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से राजन राणा, सूर्यांश, सुरेश कुमार, साहिल कुमार, रोहित, करण, शिवा, बलविंदर, नरिंदर, विवेक, मुनीश, विशाल, रामपाल, ओम कुमार, रोशनी देवी, गीता सहित अन्य कामगार शामिल रहे। इस पूरे घटनाक्रम पर उद्योग के एचआर मैनेजर केवल सूद ने कहा कि तकनीकी कारणों से कॉन्ट्रैक्ट लेबर को जून माह का वेतन देने में देरी हुई, लेकिन सभी कर्मचारियों को शाम तक वेतन दे दिया गया। अब रात की शिफ्ट सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।