फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work to remove debris of cinema hall demolished 20 years ago begins

Una News: 20 वर्ष पहले तोड़े सिनेमा हाल का मलबा हटाने का काम शुरू

Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 27 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Work to remove debris of cinema hall demolished 20 years ago begins
नंगल (ऊना)। 20 वर्ष पहले नंगल में तोड़े गए शिवालिक सिनेमा का मलबा जस का तस उसी जमीन पर पड़ा था। सोमवार को मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार शिवालिक सिनेमा कभी नंगल निवासियों के मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करता था। इसी बात को मुद्दा बना कर श्री गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. संजीव गौतम ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर लिया। दो मई को डॉ. संजीव गौतम खुद अपने समर्थकों को साथ लेकर पूरे मलबा हटाने पहुंच गए और बीबीएमबी में मानो हड़कंप सा मच गया। बीबीएमबी अधिकारियों और डॉ. संजीव गौतम के बीच काफी बहस हुई। आखिर मौके पर पहुंचे बीबीएमबी के उप मुख्य अभियंता हरजोत सिंह वालिया ने डॉ. संजीव गौतम को एक महीने के बीच इस मलबे को यहां से हटाने का आश्वासन दिया। सोमवार को आश्वासन को पूरा करने के लिए बीबीएमबी मैनेजमेंट ने वहां से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। डॉ. संजीव गौतम ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए। बीबीएमबी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया है। जिससे इस स्थान पर खेल व दशहरा मैदान बनाने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed