{"_id":"693abc14032f0d337a013097","slug":"work-slowed-down-due-to-non-release-of-funds-for-stp-and-etp-plants-una-news-c-93-1-ssml1047-174783-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसटीपी और ईटीपी प्लांट के लिए फंड जारी न होने से धीमा पड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसटीपी और ईटीपी प्लांट के लिए फंड जारी न होने से धीमा पड़ा काम
विज्ञापन
मलाहत में चल रहे पीजीआई सेटालाईट सेंटर का निरिक्षण करते हुए सदर विधायक सतपाल सत्ती ।संवाद
- फोटो : हादसे में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती श्रद्धालु।
विधायक सत्ती ने लिया पीजीआई सैटेलाइट सेंटर निर्माण का जायजा
प्रदेश सरकार से रुका हुआ बजट जारी करने की उठाएंगे मांग : सत्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी ब्लॉक और गेस्ट हाउस भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि सेंटर में बिजली, पानी, सीवरेज और सड़क से जुड़े कार्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरे कर दिए गए हैं, लेकिन एसटीपी और ईटीपी प्लांट का निर्माण अधूरा है। इन कार्यों के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये का बजट निर्धारित है, जिसमें से सरकार ने अब तक केवल 1 करोड़ रुपये जारी किए हैं। शेष बजट न मिलने से कार्य की गति धीमी है और जल्द बजट न मिला तो काम रुकने की आशंका है। इससे अन्य कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।
विधायक सत्ती ने मौके पर मौजूद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द बजट जारी करने का आश्वासन मिला है। सत्ती ने कहा कि वे स्वयं इस विषय पर उच्च अधिकारियों, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बात कर शेष बजट जल्द जारी करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कंपनी को कार्य जारी रखने और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। भारी बरसात के दौरान सेंटर परिसर में पानी भरने की समस्या भी उनके समक्ष रखी गई। इस पर विधायक ने कहा कि साइट डेवलपमेंट को लेकर जल्द सांसद अनुराग ठाकुर से बातचीत की जाएगी और उनकी अध्यक्षता में जिला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर परियोजना के लिए समय पर बजट जारी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण सेंटर के संचालन में देरी हो रही है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी के अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।