फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on the new building of Civil Hospital Amb will start soon

Una News: नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन का जल्द शुरू होगा काम

Sun, 01 Dec 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Work on the new building of Civil Hospital Amb will start soon
नए भवन की ड्राइंग बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन

नया भवन बनने से अस्पताल में बढ़ेगी बेड की संख्या
100 बेड की संख्या होने से क्षेत्र को लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े उपमंडल अंब में नागरिक अस्पताल के नए भवन के निर्माण को लेकर कदमताल तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग वर्तमान में ड्राइंग बनाने के कार्य में जुटा हुआ है। इस प्रक्रिया को एक माह के भीतर पूरा कर आगामी मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। नया भवन बनने से अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़कर 100 हो जाएगी।
क्षेत्र के हजारों लोगों को इस नए भवन के बनने से लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल अंब में 100 बेड की संख्या करने को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। पांच मंजिला भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने भवन की ड्राइंग तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस भवन के निर्माण के बाद अस्पताल की बेड संख्या 30 से बढ़कर 100 हो जाएगी। अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। इसे अब पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में 30 बेड की सुविधा है। नागरिक अस्पताल नगर पंचायत क्षेत्र अंब के अलावा करीब 45 ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। इसके अलावा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह भी अंब अस्पताल के क्षेत्र में ही आता है। इस स्थल पर साल भर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा जिले का प्रमुख गुग्गा मंदिर चक्कसरायं भी अंब क्षेत्र में ही आता है। ऐसे में स्थानीय लोगों के अलावा आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आपातकाल में नागरिक अस्पताल अंब को नया भवन मिलने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल के नए भवन के निर्माण को लेकर ड्राइंग बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. दिनकर शर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडल भरवाईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed