{"_id":"68d28054e4eefc956602bdd5","slug":"work-on-the-ayurvedic-hospital-project-in-amb-resumes-una-news-c-93-1-ssml1047-166421-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल की योजना पर दोबारा काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल की योजना पर दोबारा काम शुरू
विज्ञापन
विभाग ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा
लंबे समय से अटका पड़ा है कार्य, विभा का ढुलमुल रवैया जनता पर पड़ रहा भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने की योजना पर आयुष विभाग ने फिर कदमताल तेज कर दी है। अस्पताल शुरू करने के लिए फिलहाल किराये के भवन की तलाश की जा रही है। विभाग ने उच्च अधिकारियों को नया प्रस्ताव भेज दिया है ताकि योजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके। उपमंडल अंब की करीब 40 पंचायतों के मरीजों को अब तक जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का ही सहारा लेना पड़ता है। लंबे समय से क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग उठ रही है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंब के समीप पक्का परोह में करीब तीन कनाल भूमि आयुष विभाग को आवंटित भी की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
अब विभाग ने अस्पताल को किराये के भवन में शुरू करने का निर्णय लिया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां दस बेड का अस्पताल, ओपीडी, पंचकर्म सुविधा, लैब और हर्बल पार्क की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर ही आयुर्वेदिक उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
कोट
अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसे लेकर दोबारा प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द धरातल पर कार्य शुरू हो सकेगा। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना