{"_id":"686fb62ef05394a0510ae9bd","slug":"work-of-rationalization-and-physical-verification-of-lists-of-polling-stations-started-una-news-c-93-1-una1002-158785-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण और भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण और भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू
विज्ञापन
सेक्टर अधिकारी किए नियुक्त, 21 जुलाई से 5 अगस्त तक करेंगे सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत वर्तमान मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 21 जुलाई से 5 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि वीरवार को इस संबंध में नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों की संशोधित सूची का प्रारूप प्रकाशन 11 अगस्त को किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के बाद आम नागरिक 11 से 17 अगस्त तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श कर अंतिम प्रस्तावना 23 अगस्त तक तैयार की जाएगी। संशोधन अथवा युक्तिकरण से संबंधित अंतिम सुझाव 29 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) को प्रस्तुत किए जा सकते हैं।