{"_id":"6ab11fc7752643764008c3ff","slug":"encroachment-turns-the-bend-into-an-accident-prone-spot-una-news-c-93-1-una1002-206768-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अतिक्रमण बना दिया हादसों का मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अतिक्रमण बना दिया हादसों का मोड़
Tue, 22 Sep 2026 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट अपर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के कारण एक मोड़ खतरनाक बन गया है।
अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ मोड़ पर सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन आमने-सामने आने पर चालकों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और हादसे का खतरा बना हुआ है।
गगरेट नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में आने वाले इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पहले ही व्यस्त है और अतिक्रमण ने परेशानी और बढ़ा दी है। मोड़ पर अचानक सामने वाहन आने से टक्कर का खतरा बना रहता है।
स्थानीय निवासी कपिल देव, सतपाल, विकास, पूर्णचंद, जीतराम, कमल और अश्वनी कुमार ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय अभी मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंचायत उपप्रधान आशीष शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत में प्रस्ताव डाल दिया गया है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए गगरेट नगर पंचायत को भेजा जाएगा। क्षेत्र नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में आता है, इसलिए कार्रवाई नगर पंचायत स्तर पर होनी है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि मार्ग पर आवाजाही सुरक्षित हो सके।