{"_id":"6925bc0b1e805b6f660803b4","slug":"womens-musical-chair-race-to-be-held-on-navy-day-una-news-c-93-1-ssml1048-173217-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नौसेना दिवस पर करवाई जाएगी महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नौसेना दिवस पर करवाई जाएगी महिलाओं की म्यूजिकल चेयर रेस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व नौ सैनिक कल्याण संघ की बैठक बहडाला स्थित रिजॉर्ट में संघ प्रधान ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। कोषाध्यक्ष लेफ्टिनेंट एस.पी. शर्मा, महासचिव राजेंद्र शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नौसेना दिवस का आयोजन 14 दिसंबर (रविवार) को चताड़ा मोड़ स्थित रिजॉर्ट में परिवार सहित किया जाएगा। हिमाचल व पंजाब से बड़ी संख्या में पूर्व नौसैनिक इस वार्षिक मिलन समारोह में भाग लेंगे। तैयारियों के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर, बच्चों के लिए मिकी माउस शो तथा बड़ों के लिए तंबोला जैसी गतिविधियां होंगी। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा तथा चाय-पानी, स्नैक्स व प्रीति-भोज की व्यवस्था रहेगी।
जिला ऊना के मानव जीवन रक्षक को इस बार भी सम्मानित किया जाएगा। यदि गत वर्ष किसी ने जीवन-रक्षा का निस्वार्थ कार्य किया है, तो वह संघ प्रधान ओम प्रकाश शर्मा (9418107770) या महासचिव राजेंद्र शर्मा (9418662300) से संपर्क करें।