{"_id":"6aa3032b52ac2fead20bd11d","slug":"old-municipal-council-building-and-town-hall-in-a-dilapidated-state-una-news-c-93-1-ssml1047-205485-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर परिषद का पुराना भवन और टाउन हॉल खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर परिषद का पुराना भवन और टाउन हॉल खस्ताहाल
Fri, 11 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर के बीचोबीच स्थित पुराने नगर परिषद भवन की हालत अब नगर निगम की अनदेखी की तस्वीर बनती जा रही है। लंबे समय से बिना उचित रखरखाव के पड़े इस भवन के साथ टाउन हॉल की स्थिति भी लगातार खराब हो रही है। विडंबना यह है कि पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाने की योजना करीब तीन साल से प्रस्तावित है लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। नतीजतन नया भवन तो दूर, पुराने भवन की देखरेख भी नहीं हो पा रही है।
पुराना नगर परिषद भवन शहर के महत्वपूर्ण हिस्से में स्थित है। यहां लंबे समय तक नगर परिषद की गतिविधियां संचालित होती रही हैं। अब भवन की हालत देखकर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। टाउन हॉल परिसर में भी नियमित देखरेख का अभाव नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भवन को गिराकर नया बनाने की योजना पहले से प्रस्तावित है तो निगम और संबंधित विभाग को इसकी प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाना चाहिए। पुराने नगर परिषद भवन को गिराकर नया भवन बनाने की योजना करीब तीन साल पहले सामने आई थी। इसके बाद से अलग-अलग स्तर पर प्रक्रिया चलने की बात कही जाती रही, लेकिन अभी तक निर्माण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार साझा किए।
पुराने नगर परिषद भवन की हालत देखकर साफ है कि इसकी लंबे समय से उचित देखरेख नहीं हुई है। करीब तीन साल से नया भवन बनाने की बात चल रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। निगम को मामले में तेजी दिखाकर जल्द फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
-रविंद्र शर्मा, स्थानीय निवासी
शहर के बीच स्थित पुराने नगर परिषद भवन और टाउन हॉल की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यदि नया भवन बनाने की प्रक्रिया में समय लग रहा है तो मौजूदा भवन की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान दिया जाए। निगम को इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
-विजय कुमार, स्थानीय निवासी
नगर परिषद भवन से संबंधित मामला विभाग के समक्ष उठाया गया है। मामले को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया है। आगामी दिशा-निर्देशों के तहत ही कार्यवाही की जाएगी।
-पृथ्वी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना