फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women should come forward in political field: Vandana Yogi

महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में आएं आगे : वंदना योगी

Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women should come forward in political field: Vandana Yogi
बलवीर चौधरी बोले- विधायकों की आपसी कलह से सरकार डूबेगी
विज्ञापन

अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी मंडल भाजपा की ओर से अंब में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोग आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें महिलाओं का विशेष योगदान रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है।
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल की आम जनता के लिए दुख का कारण बन गई है। वर्तमान सरकार में विधायकों की आपसी कलह का कारण ही इनको ले डूबने वाला है। इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वंदना योगी ने महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, अमित शर्मा प्रभारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, अंकुश वशिष्ठ विस्तारक चिंतपूर्णी विधानसभा, बीडीसी अध्यक्षा सुनीता धीमान, नगर पंचायत अध्यक्षा इंदू धीमान, जिला परिषद सदस्य रजनी मनकोटिया, महिला मोर्चा अध्यक्षा अनिता कुमारी, नर्वदा जस्वाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुमन लता महामंत्री महिला मोर्चा, स्वर्ण देवी मंडल कार्यकारिणी सदस्य, संजना मनकोटिया मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, आशा मनकोटिया, प्रवीण चौधरी बीडीसी सदस्य और उपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed