फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women raised their voice against crime

Una News: महिलाओं ने अपराध के खिलाफ बुलंद की आवाज, बोली- अब सहेंगे नहीं कहेंगे

Fri, 23 Jan 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 23 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women raised their voice against crime
हरोली में नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जागरुकता रै
पालकवाह (ऊना)। स्थान : पालकवाह। समय : सुबह 11:30 बजे। ‘नई चेतना’ अभियान के तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से पालकवाह के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को हुआ। एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और 11:35 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। विभिन्न क्षेत्रों से आईं सोमभद्रा संगठन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नाटक मंचन करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया और कहा कि अब सहेंगे नहीं कहेंगे। किसी भी तरह के अपराध के खिलाफ अब आवाज बुलंद करेंगे। 11:45 बजे इंदु ग्रुप की महिलाओं ने महिलाओं को बांधने नहीं बल्कि उन्हें भी आजाद जीवन जीने के लिए प्रेरणादायक नाटक मंचन करते हुए नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। हरोली पुलिस थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू करवाते हुए कहा कि महिला के साथ किसी भी तरह का कोई मामला सामने आता है तो नियमों के तहत पांच मिनट के अंदर महिला से मिलना होता है और 30 मिनट में समस्या का समाधान करना होता है। कार्यक्रम के बीच में सम्मान समारोह का भी दौर चलता रहा। दोपहर बाद 1:30 बजे जागरूकता रैली से कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं राष्ट्रीय आजीविका मिशन की जिला समन्वयक ज्योति शर्मा ने बताया कि जिले में 2700 समूह बनाए गए हैं। जिनका वर्तमान में 19 करोड़ बैंक से क्रेडिट लिंक करने का टारगेट दिया गया है। पूरे हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले ने अपना टारगेट 22 करोड़ 24 लाख अचीव करने में सफलता हासिल की है और नंबर वन जिला बनकर उभरा है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, यूनाइटेड संकुल स्तरीय संगठन की प्रधान कमलेश कुमारी, एकता स्कूल स्तरीय संगठन की प्रधान दविंदर कौर, पालकवाह के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप अग्निहोत्री, रजनीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान करता है। प्रत्येक वर्ग महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक बने, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों की पहचान कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें।
विज्ञापन



वीना कुमारी का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया गया और विभिन्न प्रकार के नाटक मंचन के माध्यम से भी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


आकाश भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को जीवन में जागरूक होना बहुत जरूरी है और समय में बदलाव आया है। अभी भी कुछ कुरीतियों से महिलाएं जूझ रही हैं। अगर महिला सशक्त है तो परिवार और समाज सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिव्य स्वयं सहायता समूह नंग खुर्द की महिला सोनिया ठाकुर ने कहा कि महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक तथा गीत-संगीत के माध्यम से महिलाओं पर होने वाली हिंसा, लैंगिक असमानता एवं कानूनी अधिकारों को लेकर प्रभावशाली जागरूकता संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed