फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women in traditional attire will sing patriotic songs carrying the tricolor

Una News: पारंपरिक परिधानों में महिलाएं तिरंगा लेकर देशभक्ति के सुनाएंगी तराने

Tue, 20 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Women in traditional attire will sing patriotic songs carrying the tricolor
नंदपुर (ऊना)। भाजपा जिला ऊना द्वारा 21 से 24 मई सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी, जिनमें क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मंत्री और भाजपा पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने बताया कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों के सम्मान में निकाली जा रही है, जिन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके सम्मान में एकजुट हों और तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपनी कृतज्ञता प्रकट करें। इस बार की तिरंगा यात्रा की एक विशेष बात यह है कि इसमें महिलाओं की भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ इस यात्रा में शामिल होंगी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर कदम से कदम मिलाएंगी।
विज्ञापन


ये रहेगा कार्यक्रम
तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम 21 मई को हरोली विधानसभा के टाहलीवाल में शाम 5:00 बजे, जिसमें मुख्य वक्ता विधायक सतपाल सिंह सत्ती होंगे। 21 मई को कुटलैहड़ विधानसभा में सुबह 9:30 बजे बंगाणा में यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मुख्य वक्ता विधायक त्रिलोक जम्वाल होंगे। 22 मई को ऊना सदर विधानसभा में सुबह 9:30 बजे ऊना शहर में मुख्य वक्ता विधायक रणधीर शर्मा होंगे। 23 मई को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में सुबह 9:30 बजे और शाम 5:00 बजे बडूही में यात्रा निकलेगी, जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर होंगे। 24 मई को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर में सुबह 9:30 बजे और शाम 5:00 बजे गगरेट में कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed