फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women from the families of Anganwadi and mid-day meal workers should also get Rs 1500.

Una News: आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर के परिवार की महिलाओं को भी 1500 मिलें

Sat, 04 May 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women from the families of Anganwadi and mid-day meal workers should also get Rs 1500.
जिला दलित कल्याण परिषद के पूर्व ऊना ब्लाक अध्यक्ष एवं दलित नेता कश्मीरी लाल शूंटी।संवाद
जिला दलित कल्याण परिषद के पूर्व ऊना ब्लाॅक अध्यक्ष कश्मीरी लाल शूंटी ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। जिला दलित कल्याण परिषद के पूर्व ऊना ब्लाॅक अध्यक्ष एवं दलित नेता कश्मीरी लाल शूंटी ने एक प्रमुख मांग सरकारों के समक्ष उठाई है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में घोषित वादों को पूरा करने के लिए पार्टियां सत्तासीन होने पर भी निष्पक्ष रूप से पूरा करें। अन्यथा चुनाव से पूर्व कुछ तो बाद में कुछ राजनीति का खेल जनता के दरबार में कबूल न होगा। बेशक अब आचार संहिता है, लेकिन इसके बाद हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपये अपने वादे अनुसार सरकार दे। इस वादे में अब पेच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिड-डे मील वर्कर महिलाओं के लिए है, जिन्हें सरकारी तंत्र में सरकार पूरी तरह अपना नहीं मानती, उन्हें 1500 का पात्र भी नहीं माना जा रहा, बशर्ते सरकार उन पर दया भावना कर उनके परिवार में मौजूद उनकी बेटियों को 1500 रुपये पात्र की श्रेणी में शामिल करे, ताकि इस वर्ग को कुछ और राहत इस महंगाई के दौर में मिल सके। कश्मीरी लाल ने आशा व्यक्त की है कि इस दिशा में सरकार आचार संहिता के बाद उचित कदम उठाएगी, अन्यथा मिड-डे मील वर्कर को आज 2500 से 3000 तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 4500 रुपये में परिवारों का गुजारा करना पड़ रहा है। ऊपर से उन्हें सरकार की ऐसी योजना के लाभ से भी वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed