फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   women fell down from roof, refered pgi

छत से नीचे गिरी महिला, पीजीआई रेफर

Fri, 13 May 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Fri, 13 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
women fell down from roof, refered pgi
hospital

गगरेट में एक महिला रिहायशी मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला के सिर पर गहरी चोटें होने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ईशा (24) निवासी गगरेट अपने घर की छत पर किसी कार्य से गईं। काम करते-करते ईशा अचानक ही छत से नीचे जा गिरी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में ईशा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 4 बजे पेश आया। हादसे में ईशा के सिर पर गहरे घाव हुए हैं, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed