{"_id":"6803b7b892366c1c0705dc2b","slug":"women-faced-problems-due-to-railways-negligence-una-news-c-93-1-una1002-151671-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेलवे की लापरवाही की वजह से महिलाओं को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेलवे की लापरवाही की वजह से महिलाओं को हुई परेशानी
विज्ञापन
उपायुक्त के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव डंगोह की रहने वाली तमन्ना राणा ने बताया कि वह 44 महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई थीं। दल में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं। 16 अप्रैल दोपहर को हरिद्वार से अंबाला छावनी तक उन्होंने गाड़ी संख्या 12053 में यात्रा शुरू की। इस रेलगाड़ी को उसी शाम 05:43 पर अंबाला छावनी पहुंचना था और आगे सब को अंबाला छावनी से ही शाम 06:05 पर दौलतपुर चौक तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12057 जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करनी थी। लेकिन, रेलवे की लापरवाही से ट्रेन निर्धारित समय पर अंबाला स्टेशन नहीं पहुंची। जिस कारण अगली ट्रेन वहां से रवाना हो गई। इससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वे किसी तरह अंधड़ के बीच रात 02:00 बजे अपने घर पहुंचीं। तमन्ना ने आगे बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है लेकिन सब को इसका हर्जाना भरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 200 रुपये के हिसाब से 9500 रुपये टिकट बुक के बर्बाद हुए। उन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि वह इस मामले में जांच करें। रेलवे अपनी गलती स्वीकार करे क्योंकि इस में हमारी कोई गलती नहीं हैं।