{"_id":"5828901b4f1c1b8553b3caa3","slug":"women-devotee-died-in-mair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी में श्रद्धालु महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड़ी में श्रद्धालु महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में माथा टेकने आई एक 25 वर्षीय विवाहिता की अचानक मृत्यु हो गई। पंजाब से आए श्रद्धालु धार्मिक स्थल में माथा टेकने और स्नान के बाद महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुखविंदर कौर (25) पत्नी सुखबीर सिंह संगरू जिला पटियाला पंजाब की मैड़ी में अचानक उस समय मृत्यु हो गई, जब वह धार्मिक स्थल में स्नान के बाद माथा टेककर वापस लौट रहे थे। सुखविंदर कौर और उसकी सगी बहन का विवाह दो सगे भाइयों से हुआ था। विवाह के बाद उसके मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग एक साथ धार्मिक स्थल में शीश नवाने आए थे। सुखविंदर कौर की हालत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन