{"_id":"58a19f454f1c1b5f7ed84852","slug":"women-dead-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीपंगा सड़क हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीपंगा सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के जोगीपंगा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पीजीआई में मौत हो गई। मृतका की पहचान सन्हाल निवासी सलमा देवी (38) के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं, मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि उपमंडल के तहत जोगीपंगा में शनिवार शाम सन्हाल गांव के ग्रामीण पिकअप में सवार होकर मकरैड़ की ओर जा रहे थे। जोगीपंगा के पास पहुंचने पर ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला सलमा और मोनिका (22) को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां सलमा ने दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन