{"_id":"5793a8ea4f1c1b7a41c4ce9e","slug":"women-dead-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव लंग्याणा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी पत्नी रघुनाथ निवासी ज्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अंब की ग्राम पंचायत ज्वार की महिला उर्मिला देवी शनिवार सुबह खेतों में घास काटकर कुतराई के लिए मशीन पर गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी बेटी पूनम उसे देखने पशुशाला पहुंची। उसने वहां देखा कि उसकी मां मशीन के समीप मृत पड़ी थीं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि उर्मिला देवी की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। ज्वार ग्राम पंचायत प्रधान तृष्ला देवी ने मामले की पुष्टि की है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन