फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women are still not safe in society: Jyoti Sharma

समाज में अभी भी महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि सुरक्षित नहीं: ज्योति शर्मा

Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women are still not safe in society: Jyoti Sharma
डीआरडीए सभागार ऊना में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेतीं वि​भिन्न सामाजिक संगठनों की पदा​
ऊना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन डीआरडीए ऊना के सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला प्रबंधक ज्योति शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जागरूक किया और कहा कि समाज में अभी भी महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि सुरक्षित नहीं है। इस दिशा में और काम किया जाना बाकी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ना होगा। किसी भी प्रकार का कोई अपराध महिलाओं के साथ हो रहा है तो उसके लिए आवाज उठानी होगी। तभी महिलाएं असल मायने में सशक्त भूमिका समाज में निभा पाएंगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का सभी को इतिहास बताते हुए का कि आज महिलाओं की स्थिति काफी उच्च स्तर की हो गई है। महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें, किसी को ढाल भी मत बनाएं। अपनी ढाल स्वयं बनें और सेल्फ कॉन्फिडेंस पैदा करें, अत्याचार को सहन न करें, जब आप बुरे व्यवहार को सहन करती हैं तो महिलाओं को तंग करने वाले राक्षसों का हौसला और बढ़ जाता है, आप अपनी आवाज खुद बनें और अपनी इबारत खुद लिखें।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाद कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए एक बहुत ही उपयोगी कदम है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के लिए विकास के रास्ते खुल गए हैं। अब जो कामकाजी पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं। वे स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी आजीविका कमा रही हैं।
विज्ञापन

- पुष्पा रानी, जिला नोडल अधिकारी


प्रधानमंत्री की लखपति दीदी योजना के अंतर्गत जो महिलाओं संसाधन विहीन हैं, उन्हें लखपति बनाने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है। इससे दिन प्रतिदिन विभिन्न योजनाओं से जुड़कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। कार्यक्रम से महिलाओं के हौसलों को उड़ान मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति शर्मा जिला परियोजना अधिकारी ऊना

महिलाओं को विकास के रास्ते तभी पता लगेंगेस, जब वे घर से बाहर निकलेंगी। जितनी भी महिलाएं अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में सभागार में बैठी हैं, सभी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। अधिवक्ता होने के नाते अपील की है कि जब आप को कानून की थोड़ी बहुत जानकारी होगी तो आपका सशक्तीकरण भी होगा।
- श्याम दुलारी अधिवक्ता एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता।


वर्ष 2021 से पहले न मुझे कोई आय का साधन था और न ही मैं बाहर निकली थी। जैसे ही मैं सभा में आने लगी, ज्ञान बढ़ता गया। ट्रेनिंग की, जिससे मेरी आमदनी में और भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम से मैं बहुत प्रसन्न हूं।


- पूनम शर्मा सामुदायिक रिसोर्सपर्सन।


अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। अमर उजाला का महिलाओं के प्रति सकारात्मक कदम बहुत सराहनीय है। जिससे महिलाओं को अपने विचार व्यक्त करने का मंच मिला है। इस तरह के कार्यक्रमाें से महिलाओं की सोच में भी बदलाव आता है और वे सशक्त बनती हैं।
- रणजीत कौर स्वयं सहायता समूह सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed