{"_id":"65036287be5128a961045964","slug":"women-and-men-teams-of-basdehra-captured-the-kabaddi-trophy-una-news-c-93-1-ssml1048-7663-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसदेहड़ा की महिला, पुरुष टीमों ने कबड्डी की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसदेहड़ा की महिला, पुरुष टीमों ने कबड्डी की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते शिक्षा उपनिदेशक देव
मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा के सरकारी उच्च विद्यालय में अंडर 14 लड़के तथा लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सरकारी स्कूल बसदेहड़ा की महिला तथा पुरुष टीमों ने कबड्डी की ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुष टीम ने देहलां तथा महिला टीम ने जखेड़ा स्कूल की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। कश्मकश के खेल में वीपीएस स्कूल बहडाला ने टक्का स्कूल को मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में बडेहर स्कूल ने छतरपुर को हराया। लड़कों के वर्ग में खो-खो की ट्रॉफी नंगड़ा ने खानपुर को मात देकर अपने नाम की, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी जखेड़ा स्कूल ने नंगड़ा को शिकस्त देकर जीत ली है। पुरुष वर्ग में वालीबॉल की ट्रॉफी कोटला कलां ने समूरकलां को हराकर जीती। महिला वर्ग की ट्रॉफी कोटला कलां ने अजोली स्कूल को रौंदकर अपने नाम की है। बैडमिंटन के खिताब पर वीपीएस स्कूल बहडाला ने कब्जा किया है, उसने टक्का स्कूल को हराया। महिला वर्ग में सरकारी स्कूल बहडाला ने झुड़ोवाल को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत हासिल कर ली है। कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चताड़ा स्कूल ने बहडाला को हराया।
तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 35 सरकारी तथा निजी स्कूलों के 510 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेजबान विद्यालय के मुख्य अध्यापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों के खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों, स्टाफ, शारीरिक शिक्षकों के योगदान से खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।