फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman missing for eight days found in Pathankot

Una News: आठ दिन से लापता महिला पठानकोट से बरामद

Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman missing for eight days found in Pathankot
भरवाईं (ऊना)। उझे खास पंचायत के गांव बाथू टिप्परी से करीब आठ दिन पहले घर से लापता हुई रंजीता देवी को मोईन थाना पुलिस ने पठानकोट से सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां के गायब होने के बाद लगातार परेशान थे। रंजीता देवी के पति विक्रम सिंह, जो पेशे से ड्राइवर हैं, ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोईन थाना में दर्ज करवाई थी। मामला सामने आते ही मोईन थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला की खोज शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान दौलतपुर क्षेत्र से महिला के संभावित ठिकाने का पहला सुराग मिला। इसी आधार पर टीम ने आगे अंतिम लोकेशन ट्रैक की, जिसके बाद गहन तलाश अभियान चलाकर पुलिस ने रंजीता को पठानकोट से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed