{"_id":"675d8b5fd128a828ee0f3cb7","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-ambulance-case-against-driver-una-news-c-93-1-una1002-140980-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, चालक पर केस
विज्ञापन
सड़क पार करते समय एंबुलेंस की चपेट में आई महिला
ऊना अस्पताल के पास हुआ हादसा
चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पास हमीरपुर सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में 67 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को सड़क पार करते समय 108 एंबुलेंस के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रमना देवी (67) पत्नी बलवंत सिंह निवासी कर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस के शिकायत के आधार पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार राजेश चौधरी निवासी वसंत बिहार रक्कड़ कालोनी ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऊना अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है। शनिवार को वह अपने मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ा था। इस दौरान एक औरत सड़क को पार करने लगी लेकिन एक एंबुलेंस 108 ऊना की तरफ से तेज रफ्तार में आई और पैदल सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर ही गिर गई और एंबुलेंस भी मौके पर रुक गई। महिला के सिर से खून बह रहा था। टक्कर मारने वाली एंबुलेंस में पहले से ही मरीज होने के कारण घायल महिला को अन्य गाड़ी में डालकर इलाज के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस चालक का नाम व पता संजीव कुमार निवासी गांव स्तोथर तहसील अंब जिला ऊना मालूम हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसा एंबुलेंस चालक संजीव कुमार की तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि हादसे की जांच चल रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस के मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। जबकि बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।