{"_id":"6a5a7ba75861683db40764cb","slug":"woman-crossing-the-road-hit-by-vehicle-una-news-c-93-1-una1002-199016-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर
Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना क्षेत्र के घंडावल में सड़क पार कर रही एक महिला को टाटा सूमो गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गुलशन कुमार निवासी वार्ड नंबर-1, कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब ने शिकायत दर्ज करवाई कि 15 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी घंडावल में पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा सूमो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।