{"_id":"66702cd5749c7a2b720ae2ad","slug":"with-the-launch-of-him-care-scheme-treatment-will-be-free-in-pgi-dogra-una-news-c-93-1-una1002-126526-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम केयर योजना शुरू होने से पीजीआई में मुफ्त होगा इलाज : डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम केयर योजना शुरू होने से पीजीआई में मुफ्त होगा इलाज : डोगरा
Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
बोले- जेपी नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने से योजना बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने जेपी नड्डा को कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने पर उनके दिल्ली निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय संभालते ही राज्य में डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी हिम केयर योजना को पीजीआई चंडीगढ़ में दोबारा शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। हिमाचल की जनता के लिए यह सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने कहा कि हिमाचल के हर परिवार का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज पीजीआई में जैसे पहले होता था, वैसे ही अब हिम केयर योजना से होगा। इसके लिए हिमाचल की जनता की तरफ से हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार प्रकट करते हैं। हिमाचल की जनता को हमेशा आपके ऊपर गर्व रहेगा। डोगरा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की हैट्रिक लगाकर सबसे पहले देश के चौरासी करोड़ परिवारों को लगातार 17वीं किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किस्त जारी की।
फोटो सहित