फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   With the help of youth, masked accused of motorcycle theft was caught.

Una News: युवाओं की मदद से धरा मोटरसाइकिल चोरी का नकाबपोश आरोपी

Thu, 18 Sep 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
With the help of youth, masked accused of motorcycle theft was caught.
आरोपी को अंब न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड किया जाएगा हासिल: संजीव भाटिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना )। गगरेट कस्बे में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी वीरवार को स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी और फुटेज कई लोगों ने देख रखी थी। वीरवार को आरोपी जब मुख्य बस अड्डे पर मुंह को नकाब से ढककर घूम रहा था तो उस पर स्थानीय दुकानदार ऋषभ भार्गव और अमन ठाकुर की नजर पड़ गई। जब उन्होंने उससे पूछताछ करनी चाही तो पहले तो वह उन पर ही हावी होने लगा। लेकिन, इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अंब न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ अन्य घटनाओं की भी पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed