फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Winter holidays in schools from today, institutions will remain closed for six days

Una News: स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां आज से, छह दिन संस्थान रहेंगे बंद

Sat, 11 Jan 2025 10:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
Winter holidays in schools from today, institutions will remain closed for six days
अभिभावक बीते लंबे समय से कर रहे थे छुट्टियों की मांग
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी के बीच छुट्टियां होने से बच्चों को मिलेगी राहत
सर्द मौसम में बच्चों को कमरों में बैठकर पढ़ाई करना हो रहा था मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार से सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। 11 से 16 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच छुट्टियों की घोषणा होने से बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। अभिभावक बीते काफी समय से छुट्टियों की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक जिले के सभी सरकारी स्कूल और हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 11 जनवरी से सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।
दिसंबर से लेकर वर्तमान तक बच्चों को सुबह से समय शीतलहर के बीच स्कूल पहुंचना एक चुनौती बन चुका था। इस दौरान सर्दी की चपेट में आने से कई बच्चे बीमार भी हुए। इसके चलते अभिभावक दिसंबर से ही छुट्टियों की मांग उठाने लगे थे। कई इलाके ऐसे हैं, जहां बच्चों को सुबह सात बजे के आसपास स्कूल के लिए निकलना पड़ता है। सर्दी के बीच बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए भी कष्टकारी हो चुका था। जिले में दिसंबर में शून्य से नीचे तापमान जा चुका है। वर्तमान समय में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। सर्दी का सबसे अधिक प्रकोप सुबह और रात के समय रहता है। सुबह के समय शीतलहर के बीच स्कूल के लिए निकलने वाले कई बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार सहित अन्य संक्रामक रोगों की चपेट में आ चुके हैं। अभिभावकों में भी रोष था कि विभाग की ओर से छुट्टियां घोषित नहीं की जा रहीं।
विज्ञापन

छोटे बच्चों के लिए सबसे अधिक मुश्किल
अभिभावकों में नीलम देवी, मनुराधा, विनोद कुमार, सिद्धांत सूद, जतिंद्र कुमार ने कहा कि बड़े बच्चों में फिर भी सर्दी के प्रकोप से बचने को लेकर समझ होती है। लेकिन, छोटे बच्चे मौसम की चुनौतियों से जूझ नहीं पाते। इसलिए जल्दी सर्दी की चपेट में आते हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टियों की घोषणा विभाग का अच्छा फैसला है। अगर आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहता है तो छोटे बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ाई जाएं। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि निदेशालय और प्रशासन के आदेश के अनुसार स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। आने वाले दिनों में मौसम की चुनौतियों को देखते हुए अगर कोई नया फैसला आएगा तो उसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed