{"_id":"67b0a9b5a77e58897a0f479e","slug":"will-not-let-himachal-be-ruined-by-chitta-mafia-agnihotri-una-news-c-93-1-una1002-146263-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा माफिया से हिमाचल को बर्बाद नहीं होने देंगे : अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा माफिया से हिमाचल को बर्बाद नहीं होने देंगे : अग्निहोत्री
विज्ञापन
कहा- समाज को एकजुट करके माफिया के पैरों को काटेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि न हम डरे हैं और न डरेंगे। हिमाचल को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। माफिया के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी, आवाज भी उठाएंगे, आंदोलन भी करेंगे, लोगों को जागृत भी करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस बयान में कहा कि अगर माफिया यह सोचता है कि अपने पैर फैला लेगा तो वह याद रखे कि हम समाज को एकजुट करके माफिया के पैरों को काट देंगे। चिट्टे की सूचना देने वाले लोगों को सम्मानित करने का प्रावधान है। ऐसे लोग समाज के लिए सबसे बड़े हितचिंतक के रूप में याद किए जाएंगे, जो लोग चिट्टा बेचने वालों की सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि जो युवा बच्चे ड्रग, नशे की लत में लगे हैं, उनके परिवार जागरूक और सतर्क रहे। ऐसे बच्चों का इलाज करवाया जाए। आज चिट्टा ऐसा विषय नहीं है कि छिपाया जाए। खुलकर माता-पिता बात करें। नशा निवारण केंद्र खोले गए हैं। सरकारी अस्पतालों में सुविधा दी जा रही है ताकि नौजवान पीढ़ी को ड्रग की चपेट से बाहर निकाला जा सके। अग्निहोत्री ने कहा कि हम राजनीति में रहकर समाज की सेवा के लिए आए हैं और यदि समाज को सुधारने में ड्रग को खत्म करने में हम योगदान न दे पाए तो यह हमारे लिए भी चुनौती होगी। मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इसलिए देवभूमि को सुरक्षित करने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। ड्रग जैसी लानत को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने तो साफ कहा है कि कोई पुलिस वाला भी गलत करेगा तो प्रणाम भुगतेगा और अगर कोई नेता गलत करेगा तो वह भी परिणाम भुगतेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल को बचाना है तो नशे को भगाना है।