फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will make Kutlahar a model of development: Gadkari

कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाएंगे : गडकरी

Thu, 30 May 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Will make Kutlahar a model of development: Gadkari
ऊना/बंगाणा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव टक्का में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुटलैहड़ के विकास की जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा नाम नितिन गडकरी है और मैं जो मंच से बोल देता हूं, उसे पूरा भी करता हूं। अगर कुटलैहड़ के विकास और सड़कों के लिए सुक्खू सरकार के मंत्री को 15 सौ करोड़ दे सकता हूं, तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र की काया पलटने का मादा भी रखता हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे पास सड़क जैसे बड़े विभाग हैं और हमने मोदी सरकार में दस वर्षों के कांग्रेस सरकार जो पूर्व में रही है, उन्हे कुछ अलग करके बताया हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी की हर गारंटी पर भाजपा के कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं। कुटलैहड़ में जिस प्रकार 900 करोड़ से आपने सपनों का लठियाणी-मदली पुल निर्माण होने जा रहा है। उसी प्रकार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सेलानियों के लिए हरसंभव प्रयास से हर विकास कार्य को रफ्तार के साथ पूरा करके कृषि बागवानी एवं आम जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर गारंटी जो मोदी सरकार देती है, उसकी सौ प्रतिशत गारंटी है और जो आपके राज्य की कांग्रेस सरकार गारंटियों पर गारंटी दे रही है, यह सब झूठ का पुलिंदा है। कहा कि कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाकर हिमाचल का इतिहास बना दूंगा, यह मेरा आपसे वादा रहा। नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, फ्री गैस सिलेंडर, बुजुर्गों के लिए आर्थिक सहायता, पक्के मकान आदि चार दर्जनों से ज्यादा योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को लाभ दिया हैं और यही मोदी सरकार की गारंटी है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed