फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wife alleges husband hits her with sharp-edged object in Una's Rakkad colony

पति पर लगाए नुकीली चीज से हमला करने का आरोप

Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wife alleges husband hits her with sharp-edged object in Una's Rakkad colony
Wife alleges husband hits her with sharp-edged object in Una's Rakkad colony
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत रक्कड़ कॉलोनी में शनिवार सुबह महिला डॉक्टर ने अपने पति पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उस पर नुकीली चीज से हमला किया।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज जर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। परेशान होकर वह अपनी बच्ची के साथ एक किराये के मकान में रहने लगी।
उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। शनिवार सुबह जब वह अस्पताल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तो अचानक उसका पति स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बिना कोई बात किए उसके सिर और पीठ पर नुकीली चीज से वार किए। घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed