{"_id":"66f7241cb7d6247bd00e28a7","slug":"whether-you-believe-it-or-not-dear-asan-te-tainu-rab-maneya-una-news-c-93-1-una1002-134265-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तू माने या ना माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनेया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तू माने या ना माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनेया...
Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब में जिला स्तरीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी सूफी गायक लखविंदर वडाली के नाम रही। लखविंदर वडाली ने मंच पर पहुंच जैसे ही तू माने या ना माने दिलदारा असां ते तैनूं रब मनेया... गीत प्रस्तुत किया तो दर्शन झूम उठे।
इसके बाद लखविंदर वडाली ने एक के बाद एक धमाकेदार पंजाबी गानों चरखे दी कूक, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर... आदि की प्रस्तुतियाें से पंडाल में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके
साथ ही स्थानीय तथा प्रदेश के अन्य जिलों से आए कलाकारों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। वहीं, महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब की टीम की पहाड़ी नाटी, रपोह स्कूल के इशांत सरोह ने गीत, चिंतपूर्णी कॉलेज की तरफ से स्किट, चमनलाल, आदित्य चौहान विरेन्द्र कुमार, परागपुर कांगड़ा के सागर कुमार, ऊना एडवोकेट दीक्षा, मनप्रीत सिंह ने गीत, रिंपल, बिलासपुर के रविन्द्र कुमार, अनिल कतनौरिया, ऊना के अमिताभ भारद्वाज ने पहाड़ी गीत, विवेक ने लोकगीत, अक्षत, दीपक सोनी, संजीव, रोहित कूहना, प्रदीप कुमार ने गीत और पंजाबी डांस, देहरा के दिनेश बेदी गीत, सुंदरनगर की आराध्या ने डांस, चंबा के दीपक कुमार ने पहाड़ी लोकगीत, रंजना कुमारी, प्रियंका ठाकुर, मोनिका शर्मा, नालागढ़ के कमल प्रिंस ने गीत, पंकज डोगरा ने कॉमेडी, प्रिया भाटिया ने क्लासिकल डांस से मंच पर धमाल मचाया।
विज्ञापन
इसके साथ ही मेला क्षेत्र में सामान की अन्य दुकानों के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य. एवं परिवार कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, जल शक्ति विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य, नागरिक पूर्ती एवं उपभोक्ता मामले विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
इसके साथ ही समारोह के मौके पर प्रशासन की तरफ से एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने क्षेत्र के बयोवृद्ध नागरिकों को माता की चुनरी भेंट कर मंच पर सम्मानित किया।