{"_id":"69fcd7aeda21ca053407d0bf","slug":"wheat-laden-truck-overturns-in-pandoga-driver-narrowly-escapes-una-news-c-93-1-una1002-190914-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा में गेहूं से लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा में गेहूं से लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Fri, 08 May 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 08 May 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना) । हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव के पास होशियारपुर से ऊना की ओर आ रहा गेहूं से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं जबकि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मामले में किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया।