फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   wheat crop burnt

भीषण अग्निकांड में गेहूं की फसल राख

Wed, 13 Apr 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 13 Apr 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
wheat crop burnt
आग लगने से खेत में जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के बहडाला में पेश आई आग की घटना में आठ कनाल भूमि पर लगाई गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित किसान को करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर भीषण आग पर काबू पा लिया अन्यथा आग की लपटों से अन्य खेतों में लगी फसल भी राख हो सकती थी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहडाला निवासी संतोख सिंह के खेत में बुधवार देर दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खेतों में पक्की फसल धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देखे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पाया और लाखों की फसल को बर्बाद होने से बचाया। घटना में आठ कनाल भूमि पर लगाई गेहूं की फसल जलकर स्वाह हो गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर पा लिया है। घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed