{"_id":"677673949f59854bce010f42","slug":"whatever-was-said-so-was-nihal-dehlan-echoed-grand-city-kirtan-was-taken-out-una-news-c-93-1-ssml1048-142440-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जो बोले सो निहाल.. से गूंजा देहलां, भव्य नगर कीर्तन निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जो बोले सो निहाल.. से गूंजा देहलां, भव्य नगर कीर्तन निकाला
विज्ञापन
पुष्प वर्षा कर किया नगर कीर्तन का स्वागत
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश दिवस को समर्पित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस को समर्पित भव्य नगर कीर्तन वीरवार को निकाला गया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत गुरुद्वारा पातशाही दसवीं गांव देहलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में बाबा जीत सिंह और समूह साध संगत देहलां की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का स्वागत विभिन्न स्थानों पर ..जो बोले सो निहाल.. के उद्घोष के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर पुष्प वर्षा कर किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु संगत सतनाम श्री वाहेगुरु शबद का जाप करती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गुरुद्वारा गिडगिडा साहिब पहुंचा। यहां गुरुद्वारा साहिब के समूह सेवादारों की ओर से नगर कीर्तन के स्वागत में चाय पकौड़ों का लंगर लगाया गया।
प्रबंधक कमेटी से महिंद्र सिंह, अजमेर सिंह, निर्मल सिंह, परमजीत सिंह, बग्गा सिंह, ह्रदयाल सिंह, कुलबीर सिंह की ओर से पंज प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। अगले पड़ाव में नगर कीर्तन अस्थान भाई लाल दास जी पहुंचा। यहां पर दीवान सजाया गया और भाई लाल दास स्पोर्ट्स क्लब के भाई अमरेल सिंह और सेवादारों की ओर से लंगर लगाया गया। संगत की ओर से विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया और प्रसाद बांटा गया। संत बाबा जीत सिंह की ओर से नगर कीर्तन में शामिल संत, महापुरुषों का स्वागत किया और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा तिरलोक के जत्थे और भाई मनजीत सिंह, मलकीत सिंह और संतोख सिंह के ढाडी जत्थे की ओर से संगत को गुरु जी के इतिहास के बारे में अवगत करवाया गया। इस अवसर पर गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव भाई हरपाल सिंह कोटला, भाई हरदीप सिंह, भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई योगमान सिंह, भाई बलविंदर सिंह, भाई परमजीत सिंह, करनैल सिंह, तलविंदर सिंह, दीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।