फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Weights and Measures Department raid in Mehatpur vegetable market

Una News: मैहतपुर सब्जी मंडी में माप तौल विभाग का छापा

Mon, 18 Nov 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Weights and Measures Department raid in Mehatpur vegetable market
मैहतपुर किसान सब्जी मंडी में छापेमारी करते मापतोल विभाग के अधिकारी
कोई बिना पास बाट से तो कोई देसी बाटों से तौल रहे सब्जियां
विज्ञापन

ग्राहकों को लग रहा चूना, नगर परिषद से विभाग ने मांगी सूची
अमर उजाला ने गत दिनों प्रमुखता से उठाया था मामला

अमर उजाला इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना )। स्थानीय रेलवे रोड पर सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को लगने वाली सब्जी मंडी में सोमवार को नाप तौल विभाग ने छापा मारकर फल तथा सब्जियां बेचने वाले किसानों सहित रेहड़ी वालों की ओर से उपयोग में लाए जा रहे बाटों की जांच की। विभाग ने पाया कि अधिकतर किसानों तथा रेहड़ी वालों के पास जो बाट हैं, उन्हें विभाग से पास ही नहीं करवाया गया है। नंगल से आकर फल सब्जियां बेचने वाले रेहड़ी वालों के पास बाट भी पास नहीं पाए गए। जिस कारण फल-सब्जियां खरीदने वाले ग्राहकों को सरेआम चूना लग रहा है। वजन करने वाले बाट अगर विभाग से पास नहीं हैं तो इसका मतलब यह कि वे सही वजन करने के लायक ही नहीं हैं। कई किसान देसी बाटों का इस्तेमाल करते देखे गए।
मैहतपुर की किसान सब्जी मंडी में फल सब्जियां बेचने वाले कई लोगों ने खुद माना कि उन्होंने आज दिन तक न कभी बाटों को पास नहीं करवाया है और न तराजू ठीक करवाया। कई लोगों को तो यह तक पता नहीं कि सामान का वजन करने वाले बाटों को मापतौल विभाग से पास भी करवाना होता है। नंगल से रेहड़ी लेकर आए एक फल विक्रेता ने कहा कि जब चालान होगा तब देखेंगे, हम तो ऐसे ही बेचते हैं। सोमवार को जब माप तौल विभाग के निरीक्षक जांच कर रहे थे तो कुछेक लोगों को पूर्व विधायक से बात करते भी देखा गया।
विज्ञापन

माप तौल विभाग ऊना में तैनात निरीक्षक राहुल सेठी ने कहा कि किसान सब्जी मंडी में जांच में पाया गया कि किसी भी विक्रेता के पास सत्यापित बाट नहीं थे। कइयों के पास देसी बाट भी मिले। उन्होंने कहा कि नगर परिषद से इन किसानों की सूची मांगी है, उन सब को बुलाया जाएगा। कहा कि फल तथा सब्जियां विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed